Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

स्कूटी से वारदात, पुलिस से मुठभेड़: लखनऊ में दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार। एक आरोपी घायल, अवैध असलहा और लूटी गई चेन बरामद।
News Desk
News Desk Senior Journalist
22 Feb 2026
04:37 PM
1 min read
233
स्कूटी से वारदात, पुलिस से मुठभेड़: लखनऊ में दो शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में पूर्वी जोन क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार 19 फरवरी 2026 को इंदिरानगर निवासी एक महिला से गोल चौराहे के पास सोने की चेन झपटकर फरार होने के मामले में थाना गाजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था इस ही बिच बीती रात सर्वोदयनगर बांध रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोहम्मद रानू निवासी चिनहट के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरे आरोपी रिजवान निवासी मड़ियांव को मौके से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, जिंदा और खोखा कारतूस, छीनी गई चेन के दो टुकड़े तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है और अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?