Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में गाजीपुर पुलिस ने बंद मकान चोरी में का किया खुलासा

लखनऊ के इंदिरानगर में बंद मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। गाजीपुर पुलिस ने जेवरात और नकदी बरामद कर मामले का खुलासा किया।
Bureau
Bureau Senior Journalist
22 Mar 2026
08:19 PM
1 min read
240
लखनऊ में गाजीपुर पुलिस ने बंद मकान चोरी में का किया खुलासा

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में बंद मकान में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है।

गाजीपुर पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को इंदिरानगर निवासी विजय शंकर शुक्ला ने घर का ताला और अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 

जिसके बाद 22 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सेक्टर-14 पावर हाउस के पास से राकेश बाल्मीकि उर्फ बाबादीन (40) को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से तीन जोड़ी पायल, दो सोने की चैन, मंगलसूत्र, अंगूठियां, बिछिया, झुमकी समेत अन्य आभूषण और ₹14,500 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने करीब दो सप्ताह पहले सेक्टर-11 इंदिरानगर के एक बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। चोरी के दौरान मिले ₹50,000 में से अधिकांश रकम खर्च कर दी थी और बाकी नकदी उसके पास मिली।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?