Monday, 29 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ से चाकू खरीदकर दिल्ली पहुंचा पति, सो रही पत्नी पर किया जानलेवा हमला; वारदात के कुछ घंटों में गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में घरेलू सहायिका की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद किया
Bureau
Bureau News Desk
29 Jun 2026
01:20 PM
1 min read
लखनऊ से चाकू खरीदकर दिल्ली पहुंचा पति, सो रही पत्नी पर किया जानलेवा हमला; वारदात के कुछ घंटों में गिरफ्तार
लखनऊ से चाकू खरीदकर दिल्ली पहुंचा पति, सो रही पत्नी पर किया जानलेवा हमला; वारदात के कुछ घंटों में गिरफ्तार
हाइलाइट्स
लखनऊ से दिल्ली पहुंचकर पति ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या की।
पुलिस के अनुसार आरोपित पहले लखनऊ में चाकू खरीदकर बस से दिल्ली आया।
वारदात 28 जून की सुबह कड़कड़डूमा गांव में हुई।
हत्या के कुछ घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार थाना क्षेत्र स्थित कड़कड़डूमा गांव में एक महिला की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित कथित तौर पर वारदात की योजना बनाकर लखनऊ से दिल्ली आया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान अनुज जोशी (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ का निवासी है। मृतका सोनम जोशी (30) भी लखनऊ की रहने वाली थी और नोएडा में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना मिली कि कड़कड़डूमा गांव स्थित एक कमरे में महिला खून से लथपथ पड़ी है। सूचना मिलते ही आनंद विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे के भीतर महिला मृत अवस्था में मिली, जिसके शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए।

यह खबर भी पढ़े - DND फ्लाईओवर से यमुना में कूदा युवक, NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि मृतका सोनम जोशी नोएडा में घरेलू सहायिका के रूप में कार्यरत थी। हाल ही में वह पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा गांव में अपनी जेठानी कौशल के घर रह रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसके आधार पर संदेह मृतका के पति अनुज जोशी पर गया।

यह खबर भी पढ़े - दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर! भीषण गर्मी के बीच कब होगी बारिश? IMD ने बताया

पुलिस जांच के अनुसार, आरोपित कथित तौर पर हत्या की योजना बनाकर लखनऊ से दिल्ली पहुंचा था। जांच में यह भी सामने आया कि उसने लखनऊ में पहले चाकू खरीदा और फिर बस के जरिए दिल्ली आया।

पुलिस के मुताबिक, 28 जून की सुबह करीब 5:40 बजे वह कड़कड़डूमा गांव पहुंचा। उस समय सोनम कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपित ने खून से सने चाकू को एक प्लास्टिक बैग में रखकर कमरे के भीतर ही छिपा दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़े - राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, जानिए पूरा मामला

जांच में यह भी पता चला कि अनुज जोशी की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी ज्योति से तलाक के बाद उसने सोनम से विवाह किया था। पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं, जबकि सोनम से तीन बच्चे हैं। सभी पांच बच्चे फिलहाल लखनऊ में रह रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Explore Related Topics

दिल्ली Delhi Crime आनंद विहार कड़कड़डूमा Murder Case Crime News Wife Murder उत्तर प्रदेश Lucknow Police Investigation East Delhi Breaking News Hindi News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News