Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

कालका मंदिर में शादी, अब जहर देने और तलाक की साजिश का आरोप: लखनऊ में PAC सिपाही पर गंभीर आरोप

लखनऊ में PAC सिपाही रवि आजाद पर महिला उत्पीड़न, प्रताड़ना और जहर देकर हत्या के प्रयास का आरोप। पीड़िता ने PAC मुख्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
News Desk
News Desk Senior Journalist
26 Feb 2026
06:44 PM
1 min read
283
कालका मंदिर में शादी, अब जहर देने और तलाक की साजिश का आरोप: लखनऊ में PAC सिपाही पर गंभीर आरोप

राजधानी लखनऊ में पीएसी मुख्यालय में तैनात एक सिपाही पर महिला उत्पीड़न, प्रताड़ना और जहर देकर हत्या करने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पीड़ित महिला ने आरोपी सिपाही रवि आजाद के खिलाफ शाहजहांपुर से लेकर लखनऊ तक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

 

महिला का आरोप है कि वर्ष 2022 में नई दिल्ली स्थित कालका मंदिर में उसकी शादी रवि आजाद से हुई थी। शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सिपाही ने उसे जहर देकर मारने का प्रयास किया और फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट से तलाक लेने की कोशिश की।

 

महिला का यह भी आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने पीएसी मुख्यालय के अधिकारियों से गुहार लगाई है।

 

पीड़ित महिला के अनुसार वह कई बार शिकायत लेकर संबंधित अधिकारियों के पास पहुंची, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को भी वह लखनऊ पहुंचकर अधिकारियों से मिलने का प्रयास करती रही, हालांकि मुलाकात नहीं हो सकी। मामले को लेकर पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?