लंबे इंतजार के बाद लखनऊ PGI को मिले 87 नए डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

संजय गांधी PGI में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति, कई सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाएं होंगी मजबूत।
Bureau 18 Jun 2026, 12:29 PM 1 min read
लंबे इंतजार के बाद लखनऊ PGI को मिले 87 नए डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

 

संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबे समय से चली आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। संस्थान में 87 नए संकाय सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इनमें प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं। नई नियुक्तियों से विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों की सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को इलाज के लिए कम इंतजार करना पड़ेगा।

 

संस्थान के निदेशक की ओर से भर्ती प्रक्रिया का परिणाम जारी किया गया है। चयनित संकाय सदस्यों में तीन प्रोफेसर, आठ एसोसिएट प्रोफेसर और 76 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल हैं।

 

संस्थान प्रशासन के अनुसार, डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर सीधी भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, टेलीमेडिसिन एवं डिजिटल हेल्थ, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, एंडोक्राइनोलॉजी, संक्रामक रोग, ट्रॉमा सर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन और पल्मोनरी मेडिसिन सहित कई विभागों की सेवाएं मजबूत होंगी।

 

एनेस्थीसियोलॉजी विभाग को सबसे अधिक आठ नए संकाय सदस्य मिले हैं। इसके अलावा माइक्रोबायोलॉजी विभाग में छह और रेडियोडायग्नोसिस विभाग में पांच नई नियुक्तियां की गई हैं। कार्डियो वैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी और ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में चार-चार संकाय सदस्य नियुक्त किए गए हैं। वहीं कार्डियोलॉजी, इमरजेंसी मेडिसिन, एंडोक्राइन सर्जरी और हेमेटोलॉजी विभाग को तीन-तीन नए विशेषज्ञ मिले हैं।

 

नई नियुक्तियों के बाद संस्थान में मरीजों को बेहतर और समयबद्ध इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। विभिन्न विभागों में विशेषज्ञों की उपलब्धता बढ़ने से स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा भी विस्तारित होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?