Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

मलिहाबाद में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान दिवस में 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

लखनऊ की पांचों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 370 शिकायतें प्राप्त हुईं। मलिहाबाद में जिलाधिकारी ने 28 मामलों का मौके पर निस्तारण किया।
Bureau
Bureau Senior Journalist
07 Mar 2026
07:50 PM
1 min read
219
मलिहाबाद में जिलाधिकारी ने सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान दिवस में 28 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण

लखनऊ जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मलिहाबाद तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे, जहां कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

 

प्रशासन के अनुसार जिले की पांचों तहसीलों में कुल 370 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 67 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। मलिहाबाद तहसील में कुल 90 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 28 मामलों का समाधान संबंधित विभागों की टीमों द्वारा तत्काल किया गया।

 

अन्य तहसीलों की बात करें तो सदर तहसील में 35 में से 4, बीकेटी में 55 में से 9, मोहनलालगंज में 133 में से 21 और सरोजनीनगर तहसील में 57 में से 5 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश के साथ भेजा गया।

 

समाधान दिवस में पुलिस से जुड़े 61, राजस्व से संबंधित 187, राजस्व-पुलिस संयुक्त 5, विकास विभाग के 27, समाज कल्याण के 12, शिक्षा और स्वास्थ्य के 3-3 तथा नगर निगम से संबंधित 1 शिकायत प्राप्त हुई।

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों का विधिक प्रक्रिया के तहत गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?