Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर घमासान, 26 फरवरी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय करेगा संघर्ष समिति

लखनऊ में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बिजली कर्मचारियों में नाराज़गी। 26 फरवरी की बैठक में संघर्ष समिति आंदोलन की रणनीति तय करेगी, गोमतीनगर कटौती योजना स्थगित।
News Desk
News Desk Senior Journalist
26 Feb 2026
04:04 PM
1 min read
245
लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर घमासान, 26 फरवरी की बैठक में आंदोलन की रणनीति तय करेगा संघर्ष समिति

राजधानी लखनऊ में कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने 26 फरवरी को बैठक बुलाकर इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने का संकेत दिया है।

 

समिति का आरोप है कि चुनिंदा शहरों को फ्रेंचाइजी मॉडल पर देने की तैयारी तेज की जा रही है, जिससे पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत निगमों के निजीकरण का रास्ता आसान हो सकता है। समिति का कहना है कि जिन शहरों में फ्रेंचाइजी मॉडल लागू हुआ है, वहां वर्टिकल सिस्टम के तहत हजारों संविदा कर्मियों को हटाया जा चुका है।

 

नियमित कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर तबादलों से भी विभाग में असंतोष बढ़ा है। समिति ने आरोप लगाया कि निलंबन और ट्रांसफर के जरिए भय का वातावरण बनाया जा रहा है।

 

इस बीच विभाग ने होली तक सुधार कार्य के नाम पर बिजली आपूर्ति बाधित न करने का निर्णय लिया है। यदि अत्यावश्यक कार्य होगा तो उच्च अधिकारियों की अनुमति के बाद ही आपूर्ति रोकी जाएगी। बाजार और आवासीय क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया।

 

गोमतीनगर क्षेत्र के लिए प्रस्तावित बिजली कटौती योजना फिलहाल स्थगित कर दी गई है। विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 14 दिन की प्रस्तावित कटौती भी रोक दी गई है। संघर्ष समिति की 26 फरवरी की बैठक में स्मार्ट मीटर और अन्य मुद्दों पर आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय होने की संभावना जताई जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?