Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी निगरानी, डीएम व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का किया निरीक्षण

लखनऊ में यूपी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के 54 केंद्रों पर कड़ी निगरानी। डीएम विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
Bureau
Bureau Senior Journalist
14 Mar 2026
07:37 PM
1 min read
264
लखनऊ में पुलिस भर्ती परीक्षा पर कड़ी निगरानी, डीएम व संयुक्त पुलिस आयुक्त ने केंद्रों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के दौरान लखनऊ में प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता के व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी. और संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण की शुरुआत कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन परीक्षा केंद्र से की गई, जहां अधिकारियों ने परीक्षा कक्ष, पर्यवेक्षकों की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके बाद अधिकारियों ने क्रिश्चियन पीजी कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहमीना रोड का भी निरीक्षण कर परीक्षा संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

 

जिलाधिकारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराई जाए। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए व्यापक निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

 

प्रशासन के अनुसार जनपद में कुल 54 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाली में लगभग 22,080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर स्मार्ट मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरों का उपयोग किया जा रहा है।

 

इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई है। सभी केंद्रों पर मोबाइल जैमर की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की नकल या तकनीकी दुरुपयोग को रोका जा सके। प्रशासन के अनुसार पुलिस भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?