>राजधानी लखनऊ में एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहृत युवक को घुमाने के बहाने अगवा किया गया था और परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही थी। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक को सकुशल बरामद कर लिया है।
>पुलिस के अनुसार, जयपुर निवासी युवक का अपहरण कर उसे कई दिनों तक स्कॉर्पियो वाहन में इधर-उधर घुमाया गया। इस दौरान परिजनों से लगातार फिरौती की मांग की जाती रही। परिजनों ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
>जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान मिली। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विनोद यादव, ताबिश खान और सौरभ पाठक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें