पिता की अंतिम यात्रा में बेसुध हुईं मन्नारा चोपड़ा

News Desk 18 Jun 2025, 04:04 AM 1 min read
पिता की अंतिम यात्रा में बेसुध हुईं मन्नारा चोपड़ा


>हिंदी फिल्म जगत की उभरती अदाकारा और प्रियंका चोपड़ा तथा परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन मन्नारा चोपड़ा ने अपने पिता रमन राय हांडा को अंतिम विदाई देते हुए समाज के रूढ़ मान्यताओं को तोड़ते हुए एक मिसाल पेश की। 16 जून 2025 को 72 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था। गुरुवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें मन्नारा और उनकी बहन मिताली हांडा का ग़म बेहद भावुक कर देने वाला था।


>पिता की अंतिम यात्रा में मन्नारा और मिताली दोनों बहनों को बेसुध होकर रोते हुए देखा गया। सफेद परिधान में लिपटीं मन्नारा ने जब पिता की अर्थी को कंधा देने की जिद की, तो आसपास मौजूद हर आंख नम हो उठी। परंपरागत पुरुष प्रधान अंतिम संस्कार की रस्मों को दरकिनार कर मन्नारा ने खुद पिता की देह को कांधा दिया और पूरे परिवार के साथ श्मशान स्थल तक गईं।


>इस भावुक पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिन्हें पैपराजी ने साझा किया। दोनों बहनों की एक-दूसरे से लिपटकर रोने की तस्वीरें हर दिल को छू गईं। इस घटना ने न केवल उनकी पिता के प्रति श्रद्धा को दर्शाया, बल्कि यह भी बताया कि बेटियां भी बेटे से कम नहीं होतीं।


>मन्नारा ने पिता के निधन पर एक आधिकारिक बयान भी जारी किया:
"गहरे दुख और शोक के साथ हम आपको सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पिता 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए। वे हमारे परिवार की मजबूती का स्तंभ थे।"


>रमन राय हांडा दिल्ली हाईकोर्ट में वकील थे और प्रियंका व परिणीति चोपड़ा की बुआ, कामिनी चोपड़ा हांडा के पति थे। वह अपने पीछे पत्नी कामिनी और बेटियां मन्नारा और मिताली को छोड़ गए हैं।


>प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,
"आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। रामन अंकल (फूफाजी), ओम शांति।"
वहीं, उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा,
"आपकी कमी हमेशा खलेगी, रामन अंकल।"

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में शामिल होंगे ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी
सोनारिका भदोरिया बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ फिल्मों की बहार, जानें कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
दिल्ली ब्लास्ट की वजह से टली शाहिद-रश्मिका-कृति की कॉकटेल 2 की शूटिंग
लम्बे इंतज़ार के बाद भी क्या अनुष्का शर्मा की ‘चकदा एक्सप्रेस’ हो पायेगी रिलीस?
थामा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल सलमान की सिकंदर को पछाड़कर बनी 2025 की 7वीं सबसे बड़ी फिल्म
बाहुबली द एपिक ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल दूसरे दिन भी हो रही रिकॉर्डतोड़ कमाई
मैं नहीं डरूंगा, जान से मारने की धमकी के बाद भी रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया
राम चरण-उपासना को मिली डबल खुशखबरी, दूसरी बार बनेंगे माता-पिता