मेरठ में एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुरी थाने में रिश्वत लेते बिचौलिया गिरफ्तार

दरोगा के नाम पर वसूली का आरोप, पीड़िता की शिकायत पर ACB ने बिछाया जाल।

 

मेरठ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुरी थाने में छापा मारा। इस दौरान गौरव गर्ग नाम के एक कथित बिचौलिये को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि आरोपी दरोगा वैभव के नाम पर पीड़िता से रिश्वत की रकम वसूल रहा था। कार्रवाई के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, पीड़िता फरहीन ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि एक मामले में कार्रवाई और राहत दिलाने के बदले उससे रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की प्राथमिक जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। बताया गया कि तय रणनीति के तहत पीड़िता रिश्वत की रकम लेकर आरोपी के पास पहुंची। जैसे ही गौरव गर्ग ने पैसे लिए, पहले से मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे पकड़ लिया। अचानक हुई कार्रवाई से ब्रह्मपुरी थाने और आसपास के इलाके में हलचल मच गई।

 

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को पूछताछ के लिए टीपी नगर थाना लेकर गई। पूछताछ के दौरान गौरव गर्ग की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और सुरक्षा के बीच उससे पूछताछ जारी है। मामले में अब दरोगा वैभव की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। एंटी करप्शन टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ पुलिस विभाग के अन्य लोग भी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस मामले में एंटी करप्शन विभाग की ओर से मेरठ के टीपी नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


 

टैग्स :  मेरठ, एंटी करप्शन, ब्रह्मपुरी थाना

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भांग उतारने पहुंचे युवक पेड़ पर अजगर देखकर भागे, मेरठ में एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान
मेरठ के मवाना में युवक ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में भर्ती
खेल में पदक जीता है तो पढ़ाई होगी मुफ्त, मेरठ स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने शुरू किए रजिस्ट्रेशन
धुएं से घिरा गांव, सांस लेने में हुई दिक्कत, मेरठ में फैक्ट्रियों के खिलाफ धरने पर बैठे ग्रामीण
बेरोजगारी, पीडीए और 2027 चुनाव... मेरठ में श्याम लाल पाल ने रखी सपा की रणनीति
17 साल की अनुष्का घर नहीं लौटी... 45 दिन बाद खुला ऐसा राज जिसने मेरठ को हिला दिया
पति के इलाज का झांसा देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर 7.70 लाख रुपये की वसूली
घर के बंटवारे का विवाद बना खूनी संघर्ष, भाई पर बलकटी से हमला; बचाने आए बेटे को भी पीटा
बकरीद की नमाज के बाद पीएम, गृहमंत्री और सीएम पर की थी अभद्र टिप्पणी, वीडियो वायरल होते ही आरोपी गिरफ्तार