>मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 ने प्रदेश की बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह दिखाई है। अंतरराष्ट्रीय बालिका सप्ताह (3-11 अक्टूबर 2025) के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने पूरे प्रदेश में 90-दिवसीय विशेष अभियान के तहत "सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप" आयोजित की। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को प्रतिकूल परिस्थितियों में सुरक्षा के ठोस कदम उठाना और सरकारी व सामाजिक सहायता का सही उपयोग करना सिखाना है।
>प्रदेश के जिला, ब्लॉक और गांव स्तर पर आयोजित कार्यशालाओं में बालिकाओं और महिलाओं को उनके सुरक्षा अधिकार, आत्मरक्षा तकनीक, संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। स्कूलों में विशेष सत्रों में विशेषज्ञों ने छात्राओं को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए।
>कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता दी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाली बालिकाओं ने इसे अपने जीवन के लिए बेहद उपयोगी बताया।
>महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी ने कहा कि यह पहल बालिकाओं की व्यक्तिगत सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से न केवल बालिकाओं और महिलाओं का आत्मसम्मान बढ़ रहा है, बल्कि पूरे प्रदेश में सुरक्षित और समावेशी वातावरण के निर्माण में भी मदद मिल रही है। योगी सरकार का संकल्प है कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत करके ही समाज को सुरक्षित और समृद्ध बनाया जा सकता है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें