>उत्तर प्रदेश की राजनीति में ब्राह्मण प्रतिनिधित्व को लेकर बहस तेज हो गई है। भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक के बाद सियासी बयानबाजी बढ़ी है। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।
>अखिलेश यादव की भाजपा पर की गई टिप्पणी के जवाब में ओपी राजभर ने सपा पर यादव समुदाय को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव वास्तव में ब्राह्मणों के हितैषी हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 टिकट ब्राह्मण उम्मीदवारों को दें।
>भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर टिप्पणी करते हुए राजभर ने समाचार एजेंसी से कहा कि देश अब जाति आधारित राजनीति की ओर बढ़ रहा है और बैठकों के अलग-अलग अर्थ निकाले जाते हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अनुशासित संगठन बताते हुए कहा कि पार्टी का नजरिया संगठनात्मक है।
>ओपी राजभर ने कहा, समाजवादी पार्टी ने सिपाही, लेखपाल, ग्राम सेवक और एसडीएम भर्तियों में यादवों को प्राथमिकता दी। राजभर ने दोहराया कि यदि सपा ब्राह्मणों को लेकर गंभीर है तो मुख्यमंत्री पद के लिए भी ब्राह्मण उम्मीदवार घोषित करे।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 263
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें