Sunday, 08 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी ब्लास्ट की इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच एजेंसियां सतर्क

Ghaziabad Blast: गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अन्तर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी के धमाके की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Bureau
Bureau News Desk
07 Nov 2026
12:18 PM
1 min read
Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी ब्लास्ट की इस संगठन ने ली जिम्मेदारी, जांच एजेंसियां सतर्क
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद वायरल वीडियो
नकाबपोश व्यक्ति ने संगठन के नाम पर किया दावा
'गाजी 2' अकाउंट ने ली जिम्मेदारी
सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

Ghaziabad Blast: प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र अन्तर्गत वसुंधरा पुलिस चौकी के धमाके की जिम्मेदारी लेने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ‘गाजी 2’ नाम से बने इस सोशल मीडिया अकाउंट के एक पोस्ट में ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान’ नाम के संगठन का जिक्र है जिसने धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। हालांकि पोस्ट की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। गाजियाबाद पुलिस इस सोशल मीडिया पोस्ट की छानबीन कर रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट के साथ वीडियो और अंग्रेजी में संदेश भी शेयर किया गया है। पोस्ट में शेयर किये गये वीडियो में एक नकाबपोश नजर आ रहा है जोकि पहले उर्दू और फिर बाद में हिंदी में धमाके की जिम्मेदारी की कहता नजर आ रहा है। नकाबपोश शख्स ने चौकी धमाके की जिम्मेदारी लेने के साथ ही पुलिस, सेना और न्यायपालिका के खिलाफ बयान दे रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। साइबर सेल को भी मामले की जांच में लगाया गया है। शुरुआती जानकारी में यह सामने आ रहा है कि जिस सोशल मीडिया अकाउंट से यह पोस्ट शेयर किया गया था, बाद में उसे डिलीट कर दिया गया। जांच एजेंसियां वीडियो की सत्यता और पोस्ट के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं।

इस मामले को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ऋजुल कुमार ने कहा कि छह नवंबर की रात लगभग नौ बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ था। धमाके के चलते चौकी के दो कमरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। कुछ जगहों पर दरारें आ गईं। घटना के समय चौकी में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन गनीमत यह रही कि कोई पुलिसकर्मी चोटिल नहीं हुआ।

चौकी में खाना पहुंचाने आए एक डिलीवरी बॉय के सिर में कांच का टुकड़ा लगने से घायल हुआ। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों की उसकी हालत ठीक बताई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में बारूद या किसी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है। डॉग स्क्वॉड की जांच में भी कोई संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं की गयी है। हालांकि कुछ लोगों ने चौकी में रखे पटाखों में विस्फोट होने की आशंका भी जताई है। वहीं चौकी में तेज धमाके के बाद लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार और पुलिस इस तरह की घटनाओं का सख्ती से जवाब देगी। उन्होंने लोगों से दीपावली बिना किसी डर के मनाने की अपील की। 

Explore Related Topics

Ghaziabad Blast Vasundhara Police Chowki Blast Ghaziabad News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News