Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

पीएसी संग्रहालय बन रहे पुलिस विभाग के गौरवशाली इतिहास को सहेजने के माध्यम

जवानों के सामने प्रेरणा के रूप में प्रदर्शित हो रहा है पुलिस का स्वर्णिम अतीत
News Desk
News Desk Senior Journalist
24 May 2025
07:38 AM
1 min read
44
पीएसी संग्रहालय बन रहे पुलिस विभाग के गौरवशाली इतिहास को सहेजने के माध्यम


>उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रांतीय आर्म्ड कॉन्स्टेबुलरी (PAC) बल के गौरवशाली इतिहास को संजोने और भावी पीढ़ियों को उससे प्रेरणा दिलाने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर संग्रहालयों की स्थापना की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब तक 33 PAC वाहिनियों में से 27 में संग्रहालय बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि बाकी 6 वाहिनियों में कार्य प्रगति पर है।


>ये संग्रहालय न सिर्फ पुलिस विभाग की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित कर रहे हैं, बल्कि जवानों के लिए भी यह प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं। इनमें पुलिस के इतिहास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण वस्तुएं, दस्तावेज, वर्दी में समय-समय पर हुए बदलाव, प्राचीन व आधुनिक हथियार, बलिदानी पुलिसकर्मियों के चित्र और विभाग की उपलब्धियों को बेहद व्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित किया गया है।


>उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने PAC वाहिनियों और पुलिस लाइनों में कार्यरत जवानों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जवानों की फिटनेस बनाए रखने के लिए अत्याधुनिक जिम की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही, सभी PAC इकाइयों, प्रशिक्षण केंद्रों और नई स्थापित हो रही 7 पुलिस लाइनों में परेड ग्राउंड, इंडोर जिमनेजियम और संग्रहालय विकसित किए जाएंगे।


>इन संग्रहालयों का उद्देश्य केवल इतिहास का संरक्षण ही नहीं है, बल्कि यह जनता के बीच पुलिस बल की प्रतिबद्धता, बलिदान और सेवा भावना को प्रदर्शित करने का भी माध्यम बनेंगे। इससे पुलिस विभाग की छवि में पारदर्शिता आएगी और आम नागरिकों में जागरूकता के साथ-साथ गर्व की भावना भी विकसित होगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?