Wednesday, 23 September 2026 | Lucknow | 29°C

पंचायत चुनाव में ईवीएम को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल, लोक दल अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पंचायत चुनाव में पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल, सरकार और निर्वाचन आयोग पर विपक्ष का निशाना।
Bureau
Bureau News Desk
18 May 2026
10:53 PM
1 min read
पंचायत चुनाव में ईवीएम को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल, लोक दल अध्यक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
हाइलाइट्स
पंचायत चुनाव में पारदर्शिता को लेकर उठे सवाल, सरकार और निर्वाचन आयोग पर विपक्ष का निशाना।

 

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है। पंचायत चुनाव में ईवीएम मशीनों के संभावित इस्तेमाल को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

 

सुनील सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में ईवीएम मशीनों को लाने की तैयारी जनता के पैसों से की जा रही है, जिससे बैलेट पेपर की सही तरीके से गिनती न हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर हार का भय सताने लगा है। उनका कहना था कि यदि पंचायत चुनाव में भाजपा को नुकसान होता है तो उसका असर सीधे आगामी विधानसभा चुनाव पर दिखाई देगा।

 

लोक दल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार निष्पक्ष चुनाव कराने के बजाय चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने पंचायत चुनाव को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रहेगी तो जनता का लोकतंत्र पर भरोसा कमजोर होगा।

 

प्रेस वार्ता के दौरान सुनील सिंह ने मांग की कि पंचायत चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कराए जाएं, ताकि आम जनता का लोकतांत्रिक व्यवस्था पर विश्वास कायम रहे। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष लगातार चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठा रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है।

 

 

प्रदेश की राजनीति में पंचायत चुनाव को लेकर बयानबाजी लगातार तेज हो रही है। विपक्ष जहां चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्तापक्ष की ओर से अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में पंचायत चुनाव को लेकर यह राजनीतिक विवाद और अधिक गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Explore Related Topics

पंचायत चुनाव ईवीएम सुनील सिंह लोक दल उत्तर प्रदेश राजनीति पंचायत चुनाव 2026 राज्य निर्वाचन आयोग

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News