बाराबंकी में आग के समंदर में बदली प्लास्टिक फैक्ट्री

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप, 12 दमकल गाड़ियों की टीम 4 घंटे से जूझ रही
News Desk 23 Jul 2025, 05:09 AM 1 min read
बाराबंकी में आग के समंदर में बदली प्लास्टिक फैक्ट्री


>बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के औद्योगिक इलाके में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली जैन फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया।


>प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग फैक्ट्री के अग्रभाग से शुरू हुई, जहां से तेज लपटें और धुआं निकलते देखा गया। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी गिरफ्त में ले लिया। धुएं के गुबार से आसपास का इलाका भी प्रभावित हो गया, जिससे दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो गई।


>इस फैक्ट्री में प्लास्टिक के मग, बाल्टियां, डिब्बे और घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाई जाती थीं। आग के समय अंदर बड़ी संख्या में कच्चा प्लास्टिक और तैयार माल मौजूद था, जिससे आग और अधिक भड़क गई।


>सूचना मिलते ही बाराबंकी और लखनऊ से दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने का काम लगातार 4 घंटे से जारी है, लेकिन अभी तक धुआं और लपटें उठती देखी जा रही हैं। दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय प्रशासन, पुलिस व उच्च अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।


>फैक्ट्री के अंदर उस वक्त कई श्रमिक काम कर रहे थे, लेकिन समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया। कोई व्यक्ति घायल या झुलसा नहीं है, यह राहत की बात रही।


>कुर्सी थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है, अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल आशंका है कि शॉर्ट सर्किट या प्लास्टिक कचरे में चिंगारी से आग लगी हो सकती है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें