Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले - कौन सा पाप छिपा रहे हैं?

Bihar Elections: कटिहार की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसा सवाल दागा जिसने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी
News Desk
News Desk Senior Journalist
03 Nov 2025
05:29 AM
1 min read
60
पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले - कौन सा पाप छिपा रहे हैं?


>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र कटिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा ने सियासी माहौल गरमा दिया। मंच से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने तेजस्वी यादव पर सीधा सवाल दागते हुए कहा अपने पिता का नाम लेने में शर्म क्यों आ रही है? कौन सा पाप छिपा रहे हो बिहार के नौजवानों से?


>प्रधानमंत्री मोदी ने आरजेडी के पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव की तस्वीर न होने को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो कभी बिहार के मुख्यमंत्री रहे, जिनके शासन को जंगलराज कहा गया, आज उन्हीं की तस्वीरें या तो गायब हैं या इतनी छोटी हैं कि दूरबीन से भी नहीं दिखतीं। आखिर पिता का नाम लेने में शर्म क्यों? पीएम मोदी के इस बयान पर सभा में मौजूद भीड़ ने ज़ोरदार तालियां बजाईं, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह टिप्पणी चर्चा का विषय बन गई है।


>प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आरजेडी ने कांग्रेस को ‘कट्टा दिखाकर’ मुख्यमंत्री का चेहरा तय कराया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नामदार ने छठ महापर्व को ड्रामा कहा ताकि बिहार के लोग आरजेडी पर गुस्सा निकालें और आरजेडी को हराएं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब आरजेडी के वोट बैंक पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रही है, इसलिए वह बिहारियों को अपमानित करने वाले नेताओं को मंच दे रही है।


>प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने बिहार के लोगों के लिए अपमानजनक टिप्पणियां कीं। केरल के एक कांग्रेस नेता ने बिहार के लोगों की तुलना बीड़ी से कर दी। ये सब कांग्रेस की रणनीति है ताकि आरजेडी को नुकसान हो और उसका वोट बैंक कांग्रेस के पास चला जाए।


>पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर रही हैं। ये लोग घुसपैठियों को भारत के संसाधनों पर अधिकार देना चाहते हैं। इन्हें सिर्फ कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद हैं, उन्होंने कहा।


>पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत अब तक 1.40 करोड़ बहनों को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई है। डबल इंजन की सरकार का यही फायदा है दिल्ली और पटना से निकला पैसा अब सीधे जनता के खाते में पहुंचता है, उन्होंने कहा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल