Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

अपमान मंत्रालय बना लें पीएम मोदी, बिहार में प्रियंका गांधी ने पीएम पर किया प्रहार

Bihar Elections: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर किया तंज, कहा अपमान मंत्रालय बना लीजिए
News Desk
News Desk Senior Journalist
03 Nov 2025
05:53 AM
1 min read
102
अपमान मंत्रालय बना लें पीएम मोदी, बिहार में प्रियंका गांधी ने पीएम पर किया प्रहार


>बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान दिवस जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, सियासी बयानबाज़ी अपने चरम पर जा रही है। सोमवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सहरसा और लखीसराय में जनसभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा प्रधानमंत्री मोदी को अब ‘अपमान मंत्रालय’ बना लेना चाहिए, ताकि विपक्ष पर बार-बार अपमान के आरोप लगाने में उनका समय बर्बाद न हो।


>प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री हर राज्य में जाकर विपक्ष पर अपमान के आरोप लगाते हैं कर्नाटक का अपमान, बंगाल का अपमान, बिहार का अपमान… उन्होंने चुटकी ली कि अब मोदी जी को बस एक अपमान मंत्रालय खोल देना चाहिए ताकि इस काम के लिए अलग से विभाग बन जाए।


>प्रियंका गांधी ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार नहीं है, बल्कि सिंगल इंजन वाली सरकार चल रही है और वह इंजन है प्रधानमंत्री मोदी का। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार की कोई सुनवाई नहीं होती, सारा फैसला दिल्ली से होता है। यह लोकतंत्र नहीं, निर्देश तंत्र है।


>महिलाओं से संवाद करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, सरकार से 10 हजार रुपये ले लो, लेकिन वोट मत देना। ये 10 हजार रुपये कोई सौगात नहीं, बल्कि चुनावी घूस है। उन्होंने सवाल किया कि बीते 20 सालों से यह सरकार कहां थी, तब क्यों नहीं दिया गया यह पैसा?


>कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने अपने दोस्तों को सस्ते दामों पर बिहार की जमीन दे दी। अडानी को एक रुपये प्रति एकड़ में ज़मीन मिलती है, जबकि आम नागरिक को कर्ज लेना पड़ता है जो कभी माफ नहीं होता।


>प्रियंका गांधी ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करती थी, लेकिन आज सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट कर रही है। कोसी की बाढ़ हर साल आती है, पर राहत नहीं मिलती। केंद्र और राज्य सरकार दोनों मौन हैं।


>प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार में दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। उन्होंने कहा, बिहार के नौजवान देश में सबसे ज़्यादा हैं, लेकिन रोजगार सबसे कम है। यही असली अपमान है बिहार का। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं, महिलाओं और किसानों से किए गए वादों पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।


>प्रियंका गांधी ने समस्तीपुर के रोसा में भी एक रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा शामिल हुए। भीड़ में प्रियंका आएं बिहार बचाएं के नारे गूंजते रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

खान सर और तीन स्टाफ को मिली राहत, अब 25 जून को होगी अहम सुनवाई
नुसरत करेंगी ज्वाइन नौकरी पर क्या हिजाब विवाद पर खत्म होगी राजनीती ?
नितीश कुमार के हिजाब मामले पर क्या बोले नुसरत के कॉलेज प्रिंसिपल
नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद झट से हुआ विभागों का बंटवारा
नितीश कुमार पर इकरा हसन और प्रियंका चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया
सीवान सड़क हादसा: गश्ती के दौरान BSAP जवान की मौत
कांग्रेस के पूर्व विधायक शकील अहमद खान ने दिया विवादित बयान, अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
बिहार में विधायकों और MLC को 8,300 रुपये मिलेगा मासिक टेलीफोन भत्ता, राज्यपाल ने 11 बिलों को मंजूरी दी
तेजस्वी यादव राज्यपाल के अभिभाषण से अनुपस्थित, एनडीए ने उठाए सवाल