>कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कोलंबिया की ईआईए यूनिवर्सिटी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और चीन के साथ संबंधों को लेकर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है, लेकिन इस समय भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि भारत चीन की तरह लोगों को दबाकर शासन नहीं कर सकता।
>कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कहा, "भारत में कई धर्म, भाषाएं और परंपराएं हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था सभी के लिए जगह प्रदान करती है, लेकिन आज इस व्यवस्था पर हर तरफ से हमला हो रहा है। हमें संवाद और सहिष्णुता के जरिए सभी समुदायों को एक साझा मंच पर लाना होगा।"
>राहुल गांधी ने कहा कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला नहीं मानता, बल्कि एक ऐसा देश है जो चीन का पड़ोसी और अमेरिका का घनिष्ठ साझेदार है। उन्होंने आगे कहा कि भारत विभिन्न ताकतों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है और लोकतंत्र ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
>राहुल गांधी ने भारत में आर्थिक विकास के बावजूद रोजगार सृजन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हमारा अर्थव्यवस्था अधिकतर सर्विस सेक्टर पर निर्भर है और मैन्युफैक्चरिंग में हम पीछे हैं। चीन ने गैर-लोकतांत्रिक तरीके से उत्पादन बढ़ाया, लेकिन हमें लोकतांत्रिक ढांचे में मैन्युफैक्चरिंग के लिए मजबूत मॉडल विकसित करना होगा।"
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें