Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंचे। मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा स्थापित की और प्राण प्रतिष्ठा को भारत की आध्यात्मिक शक्ति बताया।
News Desk
News Desk Senior Journalist
31 Dec 2025
06:34 PM
1 min read
219
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के द्वितीय वार्षिकोत्सव पर अयोध्या पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


>श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह के द्वितीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अयोध्या पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे।


>रक्षा मंत्री ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन किए। मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत की आध्यात्मिक शक्ति की प्राण प्रतिष्ठा है।


>उन्होंने कहा, आज से दो वर्ष पूर्व प्रभु श्रीराम की पुनर्प्रतिष्ठा समस्त देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण था। उन्होंने अयोध्या को आस्था, त्याग और अखंड विश्वास की भूमि बताते हुए कहा कि राम मंदिर आंदोलन दुनिया का सबसे लंबा और अहिंसक जनआंदोलन रहा है।


>रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि सेना ने भगवान राम की मर्यादा का पालन करते हुए सीमित और उद्देश्यपूर्ण कार्रवाई की। उन्होंने कहा, गगन में जब तक चंद्र और दिवाकर विद्यमान हैं, तब तक सनातन आस्था की यह धर्मध्वजा लहराती रहे। धार्मिक अनुष्ठानों और संबोधन के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

राम मंदिर चढ़ावा मामले में सात दिन बाद आई पहली रिपोर्ट, अब किस पर टिकेंगी निगाहें?
बिना जेब वाले कपड़े, फ्रिस्किंग और नई टीम... राम मंदिर में दान गिनती व्यवस्था में बड़े बदलाव
चांदी का हार और चरण पादुका चढ़ाने के बाद रसीद नहीं मिली? राम मंदिर मामले में SIT की जांच तेज
सरयू में स्नान बना काल, अंबेडकरनगर के युवक की डूबने से मौत
राम मंदिर दान राशि विवाद के बीच एसआईटी पहुंची परिसर, शिवपाल यादव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा जांच में चंपत राय समेत चार नामों पर फोकस, दूसरे दिन भी जारी रही पूछताछ
राम मंदिर दान विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्र ने बताया, SIT जांच का असली मकसद क्या है
राम मंदिर दानपात्र विवाद में आया नया मोड़, छापेमारी में मिले लाखों रुपये
'सब बेईमान हैं, किस-किस का नाम गिनाऊं', राम मंदिर विवाद में महंत कमल नयन दास की टिप्पणी से बड़ी हलचल