Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी फिर आयी विवादों के घेरे, में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन

Barabanki News: रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में फीस, पेनल्टी और एडमिट कार्ड को लेकर छात्रों का विरोध। पुलिस तैनात, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपों को खारिज किया।
News Desk
News Desk Senior Journalist
05 Dec 2025
03:01 PM
1 min read
147
रामस्वरूप यूनिवर्सिटी फिर आयी विवादों के घेरे, में छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन


>श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्रों ने एडवांस फीस, पेनल्टी और एडमिट कार्ड से जुड़े मामलों को लेकर कैंपस में विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस बल तैनात किया गया।


>छात्रों का आरोप है कि अगले सेमेस्टर की एडवांस फीस जमा न करने और 10–12 हजार रुपये पेनल्टी की चेतावनी के कारण उन्हें वर्तमान सेमेस्टर की परीक्षा में बैठने से रोका जा रहा है। कई छात्रों ने कहा कि पोर्टल बंद रहने से एडमिट कार्ड जारी नहीं हुआ। विरोध बढ़ने पर सीओ सिटी संगम कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची।


>छात्रों के अनुसार वे कई दिनों से रजिस्ट्रार और एचओडी से समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। कुछ छात्रों ने दावा किया कि डिप्टी रजिस्ट्रार की एक टिप्पणी के बाद तनाव और बढ़ गया। परीक्षा शुल्क जमा करने के बावजूद एडमिट कार्ड न मिलने से छात्र व अभिभावक नाराज रहे। एबीवीपी ने भी मामले को उठाया। इकाई अध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि पोर्टल बंद होने से छात्रों का साल प्रभावित हो सकता है और सैकड़ों छात्रों को परीक्षा से वंचित किया जा रहा है।


>इन आरोपों पर विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार नीरजा जिंदल ने कहा कि किसी छात्र को फीस के आधार पर नहीं रोका गया है। उनके अनुसार, वार्षिक आधार पर फीस जमा होती है और रोके गए छात्रों की उपस्थिति 25–30 प्रतिशत है, जबकि न्यूनतम उपस्थिति 75 प्रतिशत आवश्यक है। उन्होंने पेनल्टी और एडवांस फीस दबाव से संबंधित सभी दावों से इनकार किया। प्रशासन का कहना है कि घेराव या बड़े पैमाने पर हंगामे जैसी स्थिति नहीं बनी और पात्र छात्रों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है और स्थिति नियंत्रण में है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

3 दशक पत्रकारिता के बाद नई पारी, रामनगर के योग दिवस आयोजन से क्यों बढ़ी केपी तिवारी की चर्चा?
अतीक अहमद का जिक्र करते हुए मंत्री सतीश शर्मा की टिप्पणी से बढ़ी सियासी हलचल
सुबह के सात बजते ही महादेवा ऑडिटोरियम में बदला माहौल, योग दिवस पर एक मंच पर दिखे मंत्री, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग
योग दिवस पर बाराबंकी में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगर में हजारों लोग एक साथ करेंगे योग
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गांव-गांव पहुंचा जनसंपर्क अभियान, योग दिवस कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बाराबंकी पहुंचे एडीजी, केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पौधरोपण, स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं केंद्र सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियां
'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में रामनगर की भागीदारी, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
बड़ा मंगल पर बाराबंकी में श्रद्धा का उत्साह, भंडारों में दिनभर लगी श्रद्धालुओं की कतारें