>भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट डेटा रिपोर्टिंग को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रस्तावित ड्राफ्ट ‘क्रेडिट इंफॉर्मेशन रिपोर्टिंग निर्देश, 2025’ के तहत क्रेडिट स्कोर अब हर सात दिन में अपडेट किया जाएगा। यह व्यवस्था अप्रैल 2026 से लागू होने की संभावना है।
>नए नियमन के अनुसार, क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनियां महीने में पांच बार 7, 14, 21, 28 और महीने के आखिरी दिन डेटा अपडेट करेंगी। पहले जहां क्रेडिट स्कोर महीने में एक या दो बार अपडेट होता था, वहीं अब यह प्रक्रिया साप्ताहिक आधार पर होगी।
>बैंकों और NBFCs को अब महीने में एक बार पूरा डेटा भेजने के साथ-साथ बीच-बीच में महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी भी देनी होगी। इनमें नया लोन जारी होना, क्रेडिट कार्ड बंद होना, रीपेमेंट अपडेट, ग्राहक विवरणों में बदलाव और लोन क्लासिफिकेशन में परिवर्तन जैसे अपडेट शामिल होंगे। इससे लोन चुकाने या क्रेडिट कार्ड बंद करने का प्रभाव कुछ ही दिनों में क्रेडिट रिपोर्ट में दिखाई दे सकेगा।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें