>बिहार की राजनीति में फिर गरमी बढ़ गई है। जेडीयु नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद शुरू हुई बयानबाज़ी अब तेजस्वी यादव और केशव प्रसाद मौर्य के बीच सीधा राजनीतिक संग्राम बन गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि तेजस्वी खुद भ्रष्टाचार के मामलों में जेल जाने से नहीं बच पाएंगे।
>बेतिया - पश्चिमी चंपारण में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा तेजस्वी यादव स्वयं जेल में होंगे। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली है। अब वे सोचें कि खुद को जेल जाने से बचा पाएंगे या नहीं। मौर्य ने आगे कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, अपराध करेगा या माफियागीरी करेगा, उस पर कार्रवाई जरूर होगी। यही सुशासन की असली पहचान है और यही नीतीश कुमार की सरकार का संकल्प है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 263
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें