>योगी सरकार लगातार अन्नदाता किसानों के लिए नई-नई योजनाएं लागू कर रही है। इसी क्रम में कृषि विभाग उत्तर प्रदेश ने “राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम” के तहत किसानों को तोरिया (लाही) फसल का 2 किलो बीज मिनीकिट बिल्कुल मुफ्त देने का ऐलान किया है।
>इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान 31 अगस्त तक कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन करने वाले किसानों में से ई-लॉटरी प्रक्रिया द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
- चयनित किसानों को केवल एक मिनीकिट मिलेगा।
- बीज मिनीकिट का वितरण राजकीय कृषि बीज भंडारों से पीओएस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।
>यह योजना प्रदेश के सभी 75 जिलों के किसानों के लिए लागू है। जिन क्षेत्रों में प्राकृतिक कारणों से खरीफ फसल की बुवाई नहीं हो पाई या बुवाई के बाद फसल नष्ट हो गई, वहां के किसान सितंबर के पहले पखवाड़े में तोरिया (लाही) की सफल बुवाई कर सकते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त आय और रबी फसल से पहले बेहतर विकल्प मिलेगा।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें