Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

स्थानांतरण पर ब्रेक: बच्चों के भविष्य को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

News Desk
News Desk Senior Journalist
15 Jun 2025
01:51 PM
1 min read
814
स्थानांतरण पर ब्रेक: बच्चों के भविष्य को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला


>उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाक़ात के बाद विभागीय अधिकारियों के तबादलों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। इसमें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) समेत सभी प्रमुख अधिकारी शामिल हैं।


>यह निर्णय ‘स्कूल चलो अभियान’ और अन्य शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के लक्ष्य आधारित और प्रभावी संचालन के लिए लिया गया है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि जब तक विभाग की ओर से नया निर्देश जारी न हो, तब तक कोई स्थानांतरण नहीं होगा।


>
>संदीप सिंह ने निर्णय की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा 

>“बच्चों का भविष्य और शिक्षा की गुणवत्ता हमारी प्राथमिकता है। विभागीय स्थिरता को बनाए रखना आवश्यक था, ताकि नीतियों का सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके।”


>गौरतलब है कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक ‘स्कूल चलो अभियान’ का दूसरा चरण चलाया जाएगा। इस दौरान नामांकन, शैक्षिक जागरूकता और समुदाय आधारित गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल से जोड़ना और शिक्षा के प्रति परिवारों में जागरूकता लाना है।

मुख्य बिंदु:

  • तबादलों पर लगी अस्थायी रोक
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति से लिया गया निर्णय
  • बच्चों की शिक्षा और विभागीय स्थिरता को प्राथमिकता
  • ‘स्कूल चलो अभियान’ के सुचारु संचालन का उद्देश्य
← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल