>पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस और वामदलों को विस्तार नहीं करने दिया जा रहा, जिससे बीजेपी को राजनीतिक लाभ मिल रहा है।
>उदित राज ने कहा कि देश के कई हिस्सों में बंगाली बोलने वाले मजदूरों को अक्सर बांग्लादेशी समझकर उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा माहौल भारतीय जनता पार्टी द्वारा पैदा किया गया है। उन्होंने कहा, जो भी लड़ाई हो वो लोकतांत्रिक तरीके से होनी चाहिए… लोकतांत्रिक और राजनीतिक तरीकों से जवाब देना चाहिए।
>कांग्रेस नेता ने प्रश्न उठाया कि ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट को क्यों नहीं बढ़ने देतीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में बीजेपी का विस्तार आइडियोलॉजी के कारण नहीं बल्कि टीएमसी की कथित हिंसा की वजह से हुआ है।
>उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR मामले पर केंद्र सरकार को घेरते हुए महिलाओं से अपील की कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने पर वे विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने कहा, अगर वे आपके नाम काटते हैं, तो आपके घर में औजार हैं… महिलाएं इस लड़ाई में आगे रहेंगी।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें