Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

यूपी में तबादला एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों का बड़े स्तर पर ट्रांसफर

कई जिलों के डीएम बदले, शासन स्तर पर भी बड़े फेरबदल।
Bureau
Bureau Senior Journalist
20 Apr 2026
12:16 PM
1 min read
657
यूपी में तबादला एक्सप्रेस, 40 IAS अधिकारियों का बड़े स्तर पर ट्रांसफर

इमेज सोर्स - (एआई)

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं, वहीं शासन और विभागीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार गौरांग राठी को उन्नाव से झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं इंद्रजीत सिंह को विशेष सचिव ऊर्जा से सुल्तानपुर का डीएम नियुक्त किया गया है। सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर भेजा गया है। इसी क्रम में अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, अलोक यादव को शामली, अरविन्द कुमार चौहान को सहारनपुर और नितिन गौर को अमरोहा का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अभिषेक गोयल को हमीरपुर, सरणित कौर ब्रोका को रायबरेली, निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर और घनश्या  मीणा को उन्नाव का डीएम बनाया गया है।

 

सरकार ने अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी, इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी और बृजेश कुमार को औरैया का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। वहीं सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा भेजा गया है, जबकि अरविन्द मल्लप्पा बंगारी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है। ऊर्जा क्षेत्र में भी बदलाव करते हुए नितीश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा का एमडी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त आशुतोष निरंजनको परिवहन आयुक्त, किंजल सिंह को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है। लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया गया है।

 

 

ट्रांसफर की पूरी लिस्ट :-

क्रमांक अधिकारी का नाम वर्तमान पद/जिला नई तैनाती
1 गौरांग राठी डीएम, उन्नाव डीएम, झांसी
2 इंद्रजीत सिंह विशेष सचिव ऊर्जा डीएम, सुल्तानपुर
3 कुमार हर्ष डीएम, सुल्तानपुर डीएम, बुलंदशहर
4 अन्नपूर्णा गर्ग विशेष सचिव (नियुक्ति) डीएम, श्रावस्ती
5 आलोक यादव उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण डीएम, शामली
6 अरविंद कुमार चौहान डीएम, शामली डीएम, सहारनपुर
7 नितिन गौड़ उपाध्यक्ष, हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण डीएम, अमरोहा
8 अभिषेक गोयल विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद डीएम, हमीरपुर
9 सरनीत कौर ब्रोका निदेशक, बाल विकास डीएम, रायबरेली
10 निधि गुप्ता वत्स डीएम, अमरोहा डीएम, फतेहपुर
11 घनश्याम मीणा डीएम, हमीरपुर डीएम, उन्नाव
12 अंजनी कुमार सिंह डीएम, मैनपुरी डीएम, लखीमपुर खीरी
13 इंद्रमणि त्रिपाठी डीएम, औरैया डीएम, मैनपुरी
14 बृजेश कुमार विशेष सचिव, मुख्यमंत्री डीएम, औरैया
15 मनीष बंसल डीएम, सहारनपुर डीएम, आगरा
16 अरविंद मल्लप्पा बांगरी डीएम, आगरा विशेष सचिव, मुख्यमंत्री
17 नीतीश कुमार एमडी, दक्षिणांचल विद्युत एमडी, यूपी पावर कॉरपोरेशन
18 श्रुति डीएम, बुलंदशहर एमडी, दक्षिणांचल विद्युत
19 आशुतोष निरंजन प्रतीक्षारत परिवहन आयुक्त
20 किंजल सिंह परिवहन आयुक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा
21 दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम, लखीमपुर खीरी कमिश्नर, देवीपाटन मंडल
22 रविंदर सिंह डीएम, फतेहपुर विशेष सचिव, ऊर्जा विभाग
23 मृदुल चौधरी डीएम, झांसी विशेष सचिव, पर्यटन
24 अश्वनी कुमार पांडे डीएम, श्रावस्ती निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण
25 हर्षिता माथुर डीएम, रायबरेली निदेशक, बाल विकास एवं पोषण
26 अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद
27 सचिन कुमार सिंह सीडीओ, अमेठी अपर निदेशक, कृषि उत्पादन मंडी परिषद
28 बसंत अग्रवाल एडीएम, हाथरस निदेशक, कर्मचारी राज्य बीमा
29 जुनैद अहमद सीडीओ, झांसी अपर श्रमायुक्त, कानपुर
30 हिमांशु गौतम सीडीओ, हापुड़ उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
31 मुकेश चंद्र सीडीओ, बहराइच उपाध्यक्ष, हापुड़ विकास प्राधिकरण
32 केशव कुमार सीडीओ, बदायूं कुलसचिव, RML विधि विश्वविद्यालय
33 श्रुति शर्मा संयुक्त मजिस्ट्रेट, देवरिया सीडीओ, हापुड़
34 गामिनी सिंगला संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर सीडीओ, बदायूं
35 सुनील कुमार धनवंता संयुक्त मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ सीडीओ, बहराइच
36 पूजा साहू संयुक्त मजिस्ट्रेट, चित्रकूट सीडीओ, अमेठी
37 रामेश्वर सुधाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट, गाजीपुर सीडीओ, झांसी
← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?