Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

25 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 48 जिलों में 1479 केंद्रों पर होगी सख्त निगरानी

News Desk
News Desk Senior Journalist
29 Aug 2025
12:49 AM
1 min read
75
25 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 48 जिलों में 1479 केंद्रों पर होगी सख्त निगरानी


>उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET)-2025 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह परीक्षा आगामी 6 और 7 सितंबर को पूरे प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इस बार 25 लाख 31 हजार 996 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शासन ने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सख्त इंतजाम किए हैं।


>गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे और व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करेंगे।


>परीक्षा के दौरान लाखों छात्रों की आवाजाही सुगम हो, इसके लिए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही बारिश की स्थिति में भी अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए जिलाधिकारियों को अतिरिक्त इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।


>परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 32,259 सीसीटीवी कैमरे, 2,958 सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट और 1,64,615 कार्मिकों की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्र और OMR शीट्स को कोषागार में सीसीटीवी निगरानी के तहत सुरक्षित रखा जाएगा। आयोग मुख्यालय और जिला मुख्यालय से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। 


>परीक्षा अवधि के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी। बैठक में छात्रवृत्ति योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को पहली किश्त 2 अक्टूबर को सीधे बैंक खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए सभी विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षकों को 31 अगस्त तक मास्टर डाटा सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शेष छात्रों को दूसरी किश्त 31 दिसंबर तक उपलब्ध कराई जाएगी।


>बैठक में आयोग अध्यक्ष डॉ. एस.एन. साबत, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण संयुक्ता समद्दार समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी बधाई, कहा- मेहनत और अनुशासन का परिणाम
यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 97.83% के साथ कशिश वर्मा बने प्रदेश टॉपर, सीतापुर के 13 छात्र टॉप-10 में
UP Board Result 2026 Declared: 12वीं में लड़कियों का दबदबा, टॉपर्स लिस्ट और प्रतिशत जाने
जल्द आने वाले हैं CBSE 10वीं के रिजल्ट, जानें चेक करने का आसान तरीका
यूपी में गणतंत्र दिवस से पहले चमकेंगे परिषदीय विद्यालय
NBEMS ने 2026 की परीक्षाओं का कैलेंडर किया जारी, जानिए कौन-सी परीक्षा कब होगी
UPSC ने CDS-I 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी
उत्तर प्रदेश में 04 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा भारतीय भाषा उत्सव, आदेश जारी
हिमाचल बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का एग्जाम टाइमटेबल