>उत्तर प्रदेश में 1 और 2 नवंबर को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते प्रशासन ने इस सप्ताह का ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह विशेष कार्यक्रम 3 नवंबर, सोमवार को मलिहाबाद तहसील मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा।
>प्रदेश में 30,900 पदों पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन पदों में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए, पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पद शामिल हैं। परीक्षा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र प्रशासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की तिथि में बदलाव किया है।
>पुलिस भर्ती परीक्षा लखनऊ, आगरा, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर जिलों में आयोजित की जाएगी। इन जिलों में परीक्षा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अमला तैनात रहेगा।
>जनपद लखनऊ के मलिहाबाद तहसील में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु अब 3 नवंबर 2025 (सोमवार) को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता द्वारा प्रस्तुत समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
>संबंधित जनपदों के सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे संशोधित तिथि पर समाधान दिवस की तैयारियां सुनिश्चित करें और जनता की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 263
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें