>उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा विधायक केतकी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। समाजवादी पार्टी की अधिवक्ता सभा ने उनके खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है।
>सपा की अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कन्हैया पाल ने विधायक के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस बयान को आधार बनाकर यह नोटिस जारी किया है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने जानबूझकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर “मुख्यमंत्री आवास से टोटियां चोरी करने” जैसा अपमानजनक आरोप लगाया।
>नोटिस के अनुसार, यह बयान न केवल अखिलेश यादव की साख को ठेस पहुँचाता है, बल्कि पूरी पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं की छवि को भी नुकसान पहुँचाने वाला है। टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा, जिससे यह विवाद और गहरा हो गया।
>सपा अधिवक्ता सभा ने नोटिस में साफ कहा है कि यदि विधायक केतकी सिंह 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से लिखित माफीनामा जारी नहीं करतीं, तो उनके खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मानहानि के मामले में कम से कम 5 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा जाएगा।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 291
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें