>उत्तर प्रदेश में कोहरे और ठंड का सिलसिला लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है। प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
>मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि एक जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को देवरिया, गोरखपुर और संतकबीरनगर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती और सीतापुर में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है।
>कई जिलों में शीतलहर की चेतावनी के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा है। सोमवार को कई फ्लाइटें लेट रहीं और कुछ को रद्द करना पड़ा। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। रेल यातायात भी प्रभावित रहा। गोरखधाम एक्सप्रेस करीब 13 घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची, जिससे यात्रियों को रात प्लेटफॉर्म पर ही गुजारनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार कोहरा और ठंड का प्रभाव फिलहाल जारी रहने की संभावना है, जिससे सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 390
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें