Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

अगले हफ्ते होने जा रहे ये 6 IPO लांच, जानें डिटेल्स और प्राइस बैंड

शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बारिश होने वाली है फिजिक्स वाला समेत 6 कंपनियां मार्केट में दस्तक दे रही हैं, निवेशकों को मिल सकता है बड़ा रिटर्न।
News Desk
News Desk Senior Journalist
09 Nov 2025
12:42 PM
1 min read
57
अगले हफ्ते होने जा रहे ये 6 IPO लांच, जानें डिटेल्स और प्राइस बैंड

भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते एक बार फिर आईपीओ का जोर देखने को मिलेगा। निवेशकों के लिए यह सप्ताह खास रहने वाला है क्योंकि कुल 6 कंपनियां अपना आईपीओ लेकर आ रही हैं जिसमें 4 मेनबोर्ड और 2 एसएमई सेगमेंट की कंपनियां शामिल हैं। नए निवेश अवसरों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिजिक्स वाला  के आईपीओ को लेकर है, जिसके ओपन होते ही बाजार में हलचल देखी जा सकती है।

पिछले कुछ महीनों से आईपीओ मार्केट में तेजी बनी हुई है और marquee ब्रांड्स के लगातार बाजार में आने से निवेशकों में उत्साह नजर आ रहा है। आइए देखें इस हफ्ते कौन-कौन सी कंपनियां अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं और निवेशकों के लिए क्या रहेंगे प्राइस बैंड व तारीखें।

1. Physics Wallah IPO 

  • ओपनिंग डेट: 11 नवंबर

  • क्लोजिंग डेट: 13 नवंबर

  • प्राइस बैंड: ₹103 – ₹109 प्रति शेयर

  • लॉट साइज: 37 शेयर

  • न्यूनतम निवेश: ₹14,933 (रिटेल इन्वेस्टर्स)

एडटेक सेक्टर की चर्चित कंपनी PhysicsWallah, जिसके संस्थापक अलख पांडे हैं, पहली बार पब्लिक इश्यू लेकर आ रही है।

2. Tenneco Clean Air IPO

  • ओपनिंग: 11–13 नवंबर

  • प्राइस बैंड: ₹378 – ₹397 प्रति शेयर

  • फंडरेज़ प्लान: ₹3,600 करोड़

क्लीन एनर्जी और ऑटो उत्सर्जन नियंत्रण समाधान देने वाली कंपनी, बड़े फंड रेज़िंग लक्ष्य के साथ आ रही है।

3. Emmvee Photovoltaic IPO

  • ओपनिंग: 11–13 नवंबर

  • प्राइस बैंड: ₹206 – ₹217 प्रति शेयर

सोलर एनर्जी और रिन्यूएबल पावर सेक्टर की यह कंपनी ग्रीन एनर्जी पोर्टफोलियो में निवेश का मौका दे रही है।

अन्य IPO इस सप्ताह

कंपनी सेगमेंट मुख्य विवरण
Workmates Core2Cloud SME क्लाउड टेक्नोलॉजी सेवाएं
Mahamaya Lifesciences SME फार्मा और हेल्थ सेक्टर
एक और मेनबोर्ड कंपनी की घोषणा भी संभावित है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स, लेकिन असली कहानी सिर्फ तेजी की नहीं - दुनिया के इन घटनाक्रमों पर टिकी निवेशकों की नजर
LPG Rate Today: क्या 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े? जानिए दिल्ली से पटना तक ताजा रेट
AI से बदल रही भारतीय ट्रैवल इंडस्ट्री, 2028 तक ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है बाजार
बढ़ी थोक महंगाई, क्या अब और महंगे होंगे कपड़े, कार और मकान? जानिए पूरी वजह
कच्चे तेल में बड़ी गिरावट के बाद बढ़ीं उम्मीदें, क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल और LPG?
दुनिया में पेट्रोल-डीजल महंगा, लेकिन भारत में 4 साल में घटी कीमतें; सरकार ने बताया कारण
HDFC के बाद इन बैंकों ने भी बढ़ाईं ब्याज दरें, होम से लेकर कार लोन तक EMI पर पड़ेगा असर
सब्जी, पेट्रोल, स्कूल फीस... बढ़ते खर्चों के बीच मिडिल क्लास के लिए क्यों मुश्किल होता जा रहा है हर महीने का हिसाब?
सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी आई तेजी; दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें आज के ताजा भाव