योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन आज, सीएम आवास पर बधाई देने पहुंचे मंत्री

सीएम आवास पहुंचे मंत्रियों ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और विकास कार्यों की सराहना की।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए मंत्रियों और नेताओं का पहुंचना जारी रहा। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और गुलाब के फूलों की बड़ी माला पहनाकर उनका सम्मान किया। स्वतंत्र देव सिंह ने एक्स पर भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में योगी आदित्यनाथ को धर्म, राष्ट्र और संस्कृति का गौरव पुरुष बताया। साथ ही कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुरक्षा का मॉडल बनकर उभरा है।

 

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में विकास और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।

 

प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की। दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों की भी सराहना की।

 

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से भी शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई संदेश भेजे।


 

टैग्स :  योगी आदित्यनाथ, योगी जन्मदिन, मुख्यमंत्री योगी, स्वतंत्र देव सिंह, दयाशंकर सिंह, यूपी सरकार, लखनऊ सीएम आवास

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

24 घंटे सतर्क रहने वाले GRP कर्मियों को डीजी रेलवे ने किया सम्मानित
बैंकाक से लौटा यात्री, लखनऊ एयरपोर्ट पर बैग खुला तो निकले 13 पैकेट गांजा
लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने की बड़ी पहल
रामस्वरूप इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने हॉस्टल में दी जान, जांच में जुटी पुलिस
दो माह में 10,635 करोड़ का राजस्व, अवैध शराब के खिलाफ यूपी में 9,898 केस दर्ज
यूपी में 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल
विश्व पर्यावरण दिवस पर सपा का फोकस साइकिलिंग पर, अखिलेश सरकार की परियोजनाओं का किया जिक्र
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में डीजीपी राजीव कृष्ण ने लगाया पौधा, हरित भविष्य का लिया संकल्प
चिनहट फल मंडी के पास सीवर सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत