Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक - ACMO समेत 5 डॉक्टरों पर गिरी गाज

कानपुर के एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश यादव निलंबित, मथुरा-एटा में भर्ती घोटाले पर दो डॉक्टरों पर कार्रवाई, डफरिन अस्पताल सहित कई जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर उठे सवाल
News Desk
News Desk Senior Journalist
25 Jul 2025
01:10 AM
1 min read
42
भ्रष्टाचार पर योगी सरकार का सर्जिकल स्ट्राइक - ACMO समेत 5 डॉक्टरों पर गिरी गाज


>उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही के खिलाफ एक के बाद एक कड़े कदम उठाते हुए यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब कोई भी अधिकारी या चिकित्सक जवाबदेही से नहीं बच सकेगा। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के नेतृत्व में हुई इस बड़ी कार्रवाई के तहत कानपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. सुबोध प्रकाश यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मथुरा और एटा जिले के दो अन्य चिकित्साधिकारियों पर भी भर्ती प्रक्रिया में रिश्वतखोरी के आरोपों में कार्रवाई की गई है।


>डॉ. सुबोध यादव पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। जांच में सामने आया कि उन्होंने जेम पोर्टल और दस्तावेजों में हेराफेरी कर जेएम फार्मा नामक फर्म के साथ मिलीभगत कर 1.60 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया। सीबीआई की जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उन्होंने चीफ फार्मासिस्ट और वरिष्ठ वित्त अधिकारी के साथ मिलकर अधोमानक सामग्री की आपूर्ति को मंज़ूरी दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।


>भर्ती प्रक्रिया में घूसखोरी का खुलासा
मथुरा के डॉ. हरि नारायण प्रभाकर और एटा के डॉ. राहुल वार्ष्णेय पर यूपी पुलिस भर्ती में मेडिकल जांच के दौरान घूस लेने के गंभीर आरोप हैं। जांच के बाद इन दोनों को भी निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


>अनियमितताओं के चलते अन्य डॉक्टरों पर भी गिरी गाज
बदायूं जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव पर सीएमओ रहते हुए आशा चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप लगे। यह मामला विधानसभा तक पहुंचा, जिसके बाद जांच में दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


>जनता दर्शन से शुरू हुई कार्रवाई की चिंगारी
लखनऊ के वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेनू पंत पर भी मरीजों की अनदेखी और आदेशों की अवहेलना के आरोपों में विभागीय कार्रवाई शुरू हुई। जनता दर्शन के दौरान मिली शिकायतों के बाद उप मुख्यमंत्री ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कराया, जिसमें कई खामियां सामने आईं।


>सीतापुर मामले में सख्ती
सीतापुर जिले में फर्श पर प्रसूता महिला और नवजात को लेटाकर इलाज करने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


>नेत्र सर्जन भी जांच के घेरे में
हमीरपुर जिला चिकित्सालय के नेत्र सर्जन डॉ. अनिल कुमार सिंह पर मरीजों की अनदेखी और स्पष्टीकरण न देने के चलते विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?