Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

योगी सरकार की ऐतिहासिक योजना से गोशाला भी बनेगी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर

UP News: एटा की मलावन गोशाला में योगी सरकार की नई पहल, गोवंश के लिए इको-थर्मल कंबल और महिलाओं के लिए गो-उत्पाद आधारित रोजगार।
News Desk
News Desk Senior Journalist
16 Dec 2025
06:26 PM
1 min read
40
योगी सरकार की ऐतिहासिक योजना से गोशाला भी बनेगी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर


>उत्तर प्रदेश सरकार की गो-कल्याण नीति अब संरक्षण के साथ नवाचार और महिला आजीविका को जोड़ते हुए आगे बढ़ रही है। एटा जनपद की मलावन गोशाला में शुरू की गई नई पहल इसका उदाहरण है।


>मलावन गोशाला में गोवंश को ठंड से बचाने के लिए फूस और टाट की बोरियों से बने विशेष इको-थर्मल कंबल तैयार किए जा रहे हैं। ये कंबल पर्यावरण अनुकूल होने के साथ कम लागत में तैयार किए जा रहे हैं।


>इसके साथ ही गोशाला में गोबर से वर्मी कम्पोस्ट और गो-कास्ट जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं, जिनकी बाजार में मांग बताई जा रही है। इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को जोड़ा गया है।


>एटा के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देशन में गोशाला को आय का स्थायी स्रोत बनाने की योजना पर काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से 30 सखी दीदियों को गोबर से अगरबत्ती, धूपबत्ती, मोमेंटो और गमले बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है।


>इसके अलावा मलावन में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक स्थायी मार्केट प्लेस विकसित किया जाएगा, जहां गो आधारित उत्पादों की सीधी बिक्री की व्यवस्था होगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट
इटावा की मंत्रवती शाक्य बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे साइबर अपराधियों का काम तमाम
योगी सरकार के प्रयास से लौटा सनातन का वैभव
योगी सरकार के फैसलों ने कृषि से इंडस्ट्री तक दौड़ाया यूपी में विकास का पहिया
यूपी में भीषण ठंड और कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम
कोडीन युक्त कफ सिरप कांड के बाद FSDA सतर्क, थोक दवा लाइसेंस प्रणाली सख्त करने का प्रस्ताव
कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सीएम योगी की प्रेरणा से गल्फ कंट्रीज के मार्केट में धाक जमाएंगी यूपी की बेटियां