Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

आंजनेय कुमार सिंह को 7वीं बार सेवा विस्तार

News Desk
News Desk Senior Journalist
26 Aug 2025
03:08 AM
1 min read
30
आंजनेय कुमार सिंह को 7वीं बार सेवा विस्तार


>उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अफसरों में गिने जाने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को एक बार फिर सेवा विस्तार मिला है। केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के अनुरोध पर उन्हें सातवीं बार प्रतिनियुक्ति विस्तार देते हुए एक साल और यूपी में तैनात रहने की अनुमति दी है। इससे साफ है कि प्रदेश की नौकरशाही में उनका कद और प्रभाव बरकरार है।


>14 अगस्त 2025 को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने पर वे छुट्टी पर चले गए थे और कार्यभार अस्थायी रूप से डीएम अनुज सिंह को सौंप दिया था। लेकिन अब वे जल्द ही मुरादाबाद मंडल आयुक्त के पद पर वापस जिम्मेदारी संभालेंगे।


>रामपुर में आजम खान पर कार्रवाई से मिली पहचान


>2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस अफसर आंजनेय कुमार सिंह 2015 में अखिलेश सरकार के दौरान यूपी में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। उनकी कार्यशैली तब सुर्खियों में आई जब वे रामपुर के डीएम रहते हुए सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए चर्चाओं में रहे। यही वजह रही कि आजम खान और सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार चुनाव से पहले उन्हें हटाने की मांग करते रहे, लेकिन सरकार ने हर बार उनका कार्यकाल बढ़ा दिया।


>लगातार बढ़ता कार्यकाल और जिम्मेदारियां


>मार्च 2021 में उन्हें प्रमोशन देकर मुरादाबाद मंडल आयुक्त बनाया गया। इसके बाद से उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां लगातार बढ़ती रहीं। अब सातवीं बार मिले इस विस्तार ने यह साबित कर दिया है कि योगी सरकार उन्हें प्रशासनिक मोर्चे पर अपनी टीम का अहम हिस्सा मानती है।


>योगी सरकार का भरोसा, केंद्र की मंजूरी


>यूपी सरकार ने केंद्र से उनके सेवा विस्तार की सिफारिश की थी, जिसे मंजूरी मिल गई। इसके साथ ही, यह साफ हो गया है कि आंजनेय कुमार सिंह जैसे अफसर न केवल सीएम योगी की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर उतारने में सक्षम साबित हुए हैं, बल्कि सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के चलते वे विपक्ष के निशाने पर भी बने रहे हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?