Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

फाइल गुम होने की खबरों के बाद जागा LDA प्रशासन, दी सफाई,बन रही डुप्लीकेट पत्रावलियां!

News Desk
News Desk Senior Journalist
12 May 2025
09:21 AM
1 min read
53
फाइल गुम होने की खबरों के बाद जागा LDA प्रशासन, दी सफाई,बन रही डुप्लीकेट पत्रावलियां!

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की करीब 21,000 फाइलों के गायब होने की सनसनीखेज़ घटना ने न सिर्फ प्रशासनिक पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि आम जनता के भरोसे को भी गहरी चोट पहुंचाई है। दरअसल सरकार द्वारा प्राधिकरण की पुरानी फाइलों को डिजिटल स्वरूप में संरक्षित करने के लिए एक निजी कंपनी “राइटर” को ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। 1,45,449 फाइलों की स्कैनिंग के लिए करार हुआ, लेकिन कंपनी के रिकॉर्ड में महज़ 1,25,000 फाइलें दर्ज हैं। इनमें से 1,22,000 फाइलें ही LDA को वापस मिलीं। मतलब साफ है — 20,499 फाइलें न स्कैन हुईं, न वापस आईं, और न ही कहीं उपलब्ध हैं।

लगातार मीडिया में इस विषय पर चर्चा बनी रही मगर अधिकारियों द्वारा इस मामले पर मौन साधे रहा गया लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ा फिर विभाग को सफाई देनी पड़ी, LDA ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि प्रकरण कई वर्ष पुराना है। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2016 में एन0आई0सी0 के माध्यम से मेसर्स राईटर इंफार्मेशन सर्विसेस को पत्रावलियों के डिजिटाइजेशन का कार्य सौंपा गया था। बाद में आवंटियों के काम के लिए फाइलें मांगे जाने पर संस्था द्वारा समय से फाइलें उपलब्ध नहीं करायी जा रही थीं। 

कार्य में लगातार लापरवाही उजागर होने पर कार्यादेश निरस्त करते हुए संस्था का भुगतान रोक दिया गया था। उक्त प्रकरण में तत्कालीन तहसीलदार राजेश शुक्ला द्वारा संस्था के खिलाफ एफ0आई0आर0 भी दर्ज करायी गयी थी, जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जा रही है। मेसर्स राईटर इंफार्मेशन सर्विसेस द्वारा तत्समय कई पत्रावलियां नहीं लौटायी गयी थीं, जिनमें से कई फाइलें बाद में रिकवर कर ली गयीं। जन सामान्य को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए प्राधिकरण में उपलब्ध मूल रजिस्टर से मिलान कराकर डुप्लीकेट फाइलें बनायी जा रही हैं।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?