Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

बस अनियंत्रित होकर कारखाने में घुसी, मैकेनिक की मौत, चार घायल

News Desk
News Desk Senior Journalist
19 May 2025
01:57 PM
1 min read
48
बस अनियंत्रित होकर कारखाने में घुसी, मैकेनिक की मौत, चार घायल


>लखनऊ के  दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदोईया गांव में सोमवार शाम लगभग छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। नशे में धुत चालक द्वारा चलाई गई बस अनियंत्रित होकर एक कारखाने में जा घुसी, जिससे एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कारखाना मालिक समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और बस को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।


>जानकारी के अनुसार, चंदोईया गांव निवासी इशरत पुत्र स्वर्गीय साबिर का एक वाहन निर्माण का कारखाना है। सोमवार तड़के करीब छह बजे एक बस (UP32 ZN 2966), जो कुछ दूरी पर खड़ी थी, उसका चालक नशे की हालत में वाहन स्टार्ट कर तेज़ी से आगे बढ़ा दिया। तेज़ रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कारखाने की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।


>हादसे में कारखाना मालिक इशरत घायल हो गए, जबकि कारखाने में काम कर रहे लतीफ (35), पुत्र शेर मोहम्मद, निवासी रूपपुर खदरा, थाना मड़ियांव, की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिया कॉलेज हॉस्टल के पीछे का रहने वाला था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?