Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक योजनाओं में घोटाला, फर्जीवाड़ा करने वाला इवेंट मैनेजर गिरफ्तार

News Desk
News Desk Senior Journalist
23 May 2025
10:41 AM
1 min read
43
संस्कृति विभाग की सांस्कृतिक योजनाओं में घोटाला, फर्जीवाड़ा करने वाला इवेंट मैनेजर गिरफ्तार


>संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक आयोजनों में कलाकारों की मेहनत की कमाई पर डाका डालने वाले एक शातिर इवेंट मैनेजर को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी नील विजय सिंह उर्फ शिवेन्द्र प्रताप सिंह पर आरोप है कि वह भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव जैसे आयोजनों में कलाकारों के नाम पर भुगतान प्राप्त कर उन्हें गुमराह कर धनराशि में हेरफेर करता था।


>एसटीएफ को मिली एक शिकायत के बाद जांच शुरू हुई जिसमें सामने आया कि शिकायतकर्ता को केवल 30,000 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि उसे 35,000 रुपये का वादा किया गया था। इससे भी बड़ी बात यह रही कि बाद में शिकायतकर्ता के खाते में 2,41,000 रुपये ट्रेजरी से ट्रांसफर हुए, जिसे आरोपी जबरन वसूली की नीयत से मांगने पहुंचा।


>घटनाक्रम के अनुसार, दिनांक 3 अप्रैल 2025 की रात आरोपी अपने परिजनों के साथ शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और रूपये न देने पर कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी।


>पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह कई कलाकारों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर संस्कृति विभाग में जमा करता था, जिन पर फर्जी हस्ताक्षर किए जाते थे। इस पूरे घोटाले में विभाग के सहायक निदेशक राजेश अहिरवार की संलिप्तता भी उजागर हुई है, जो इन बिलों को पास कर ट्रेजरी तक भिजवाने में सहयोग करता था। बाद में कलाकारों को पैसा ट्रांसफर होने पर आरोपी उन पर दबाव बनाकर रकम वापस हड़प लेता था।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?