Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

आपस में भिड़ उठे IPL के नामचीन खिलाड़ी, जश्न मनाना पड़ा भारी

News Desk
News Desk Senior Journalist
19 May 2025
11:40 PM
1 min read
58
आपस में भिड़ उठे IPL के नामचीन खिलाड़ी, जश्न मनाना पड़ा भारी

क्रिकेट के दीवानों के लिए IPL किसी त्योहार से कम नहीं है, इसमें खिलाड़ियों की एक अलग ही छवि होती है, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में खिलाड़ियों ने अपना दमखम विरोधियों की गेंदों पर दिखाया मगर कुछ खिलाड़ी ऐसे भी है जो एक दूसरे पर ही टूट पड़े है, जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है।

दरअसल,लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए,ये दोनो खिलाड़ी लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी और सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं, अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद राठी जश्न मना रहे थे, इसके बाद अभिषेक के साथ बहस शुरू हो गई, फिर क्या था इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

वही इस घटना के बारे में बात करे तो यह घटना हैदराबाद की पारी के 8 ओवर की तीसरी गेंद पर हुई, इस दौरान दिग्वेश राठी अपना दूसरा ओवर कर रहे थे, वही तीसरी गेंद पर अभिषेक आगे निकल कर एक्सट्रा कवर के ऊपर से शॉट लगाने का प्रयास करने के दौरान विफल हुए, गेंद और बल्ले में सामंजस्य न बनने के कारण स्वीपर कवर पर आगे भागते हुए शार्दुल ठाकुर के हाथों  कैच दे बैठे।

इसके बाद दिग्वेश राठी ने फिर से चिर परिचित अंदाज ने साइन वाला सेलीब्रेशन किया और अभिषेक को बाहर जाने का इशारा कर बैठे, इस पर अभिषेक भड़क गए और दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी, काफी देर तक दोनों खिलाड़ी बहस करते रहे, बहस इतनी बढ़ गई कि इसके बाद अंपायर्स और पंत के साथ साथी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया, वही अब यह भिड़ंत चर्चा के बनी हुई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?