लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक बार फिर समाज और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 4 और 5 जून की दरम्यानी रात को तीन साल की एक दिव्यांग बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मेट्रो पुल के नीचे फुटपाथ पर सो रही थी। तभी एक अज्ञात दरिंदा उसे अगवा कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
बच्ची खून से लथपथ हालत में थोड़ी दूरी पर मिली। एक व्यक्ति ने उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची वूमेन पावर लाइन की टीम ने तुरंत बच्ची को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर उसे एसजीपीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़िता का परिवार उन्नाव का रहने वाला है। लखनऊ में कबाड़ बीनता है। पुलिस ने बताया कि रात में बच्ची मेट्रो स्टेशन के नीचे मां के साथ सो रही थी। थोड़ी दूरी पर पिता सोया था। रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें जगाकर बताया कि खून से लथपथ बच्ची थोड़ी दूर पर पड़ी है। मां-बाप मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने के अनुसार: थाना आलमबाग में सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल के आस-पास के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है।
Deprecated: explode(): Passing null to parameter #2 ($string) of type string is deprecated in /home2/ndvtoday/public_html/app/views/frontend/single.php on line 263
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें