Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

पत्रकारों पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा : विवेक प्रताप सिंह

जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्रकारों की पीड़ा सुनी, बोले- “मैं हर मंच पर उठाऊंगा आवाज़
News Desk
News Desk Senior Journalist
05 Jun 2025
02:16 AM
1 min read
115
पत्रकारों पर दबाव लोकतंत्र के लिए खतरा : विवेक प्रताप सिंह


>जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से सुना। संवाद के दौरान जब पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए, तो विवेक सिंह भावुक हो उठे।


>उन्होंने कहा, “पत्रकार जो समाज की आवाज़ उठाता है, आज उसी की आवाज़ को दबाने की कोशिश की जा रही है। यह मेरी सबसे बड़ी चिंता है।”


>विवेक सिंह ने आगे कहा, “एक तरफ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्पष्ट आदेश है कि पत्रकारों की सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है, वहीं दूसरी ओर कई जगहों पर पत्रकारों पर अनावश्यक दबाव बनाकर प्रशासन अपनी कमियों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। यह न केवल पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा के भी विरुद्ध है।”


>कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित पत्रकारों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को हर संभव मंच पर उठाएंगे और पत्रकारों की आवाज़ को दबने नहीं देंगे।


>साथ ही विवेक प्रताप सिंह ने पत्रकारों को यह संदेश भी दिया कि पत्रकारिता निष्पक्ष होनी चाहिए, न कि किसी एक पक्ष का प्रचार माध्यम। उन्होंने कहा, “ख़बर का मतलब केवल सूचना नहीं, सत्य के सभी पक्षों को दर्शाना होता है। उसमें तथ्यों की पुष्टि होनी चाहिए और समाज के हर वर्ग की बात सामने आनी चाहिए।”


>कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं साझा कीं और विवेक सिंह के रुख की सराहना की।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट
इटावा की मंत्रवती शाक्य बनीं ग्रामीण उद्यमिता की मिसाल
योगी सरकार के साइबर कमांडो करेंगे साइबर अपराधियों का काम तमाम
योगी सरकार के प्रयास से लौटा सनातन का वैभव
योगी सरकार के फैसलों ने कृषि से इंडस्ट्री तक दौड़ाया यूपी में विकास का पहिया
यूपी में भीषण ठंड और कोहरा, कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम
कोडीन युक्त कफ सिरप कांड के बाद FSDA सतर्क, थोक दवा लाइसेंस प्रणाली सख्त करने का प्रस्ताव
कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक
सीएम योगी की प्रेरणा से गल्फ कंट्रीज के मार्केट में धाक जमाएंगी यूपी की बेटियां