परिवार में हुए विवादने पकड़ा तूल तो गुस्से में युवक ने खुद पर कर लिया चाकू से हमला

अंबेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

 

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ले में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने खुद पर चाकू से हमला कर लिया। जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय राजन मद्देशिया पुत्र किशोरी लाल फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करते हैं। सोमवार देर रात करीब एक बजे परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद राजन काफी नाराज हो गए और घर में रखी चाकू से खुद पर हमला कर लिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

 

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

 

अकबरपुर कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते राजन मद्देशिया ने खुद को घायल कर लिया। उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि युवक के स्वस्थ होने के बाद मामले के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जाएगी।


 

टैग्स :  अंबेडकरनगर, अकबरपुर, पारिवारिक विवाद, जिला अस्पताल अंबेडकरनगर

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भीषण गर्मी में दूधिया साथियों के लिए आगे आए शिवेन्द्र यादव
2027 से पहले जुग्गौर में बढ़ी सपा की हलचल, गांव-गांव पहुंचकर संगठन मजबूत करने में जुटे रोहित यादव
जिस जमीन पर बना जेवर एयरपोर्ट, उसी के 170 किसान पहली फ्लाइट से पहुंचे लखनऊ
2027 चुनाव से पहले सपा को लोकदल की नसीहत, सीट बंटवारे पर सुनील सिंह ने रखी बड़ी मांग
4 फीट की मंजूरी, 12 फीट तक खुदाई, लखनऊ में खनन माफियाओं ने नहर सफाई के नाम पर करोड़ों की मिट्टी बेच दी
लखनऊ के नगराम स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहा; दो लोग घायल
लखनऊ लूटकांड में नया मोड़: आरोपी CRPF दरोगा 20 दिन की छुट्टी लेकर गायब, कमता चौकी इंचार्ज सस्पेंड
एक साल पहले हुआ था धमाका, अब फिर उसी गांव के पटाखा गोदाम में विस्फोट
'न बुलडोजर का डर, न एनकाउंटर का', पहला उम्मीदवार उतारते ही ओवैसी ने दिखाए तेवर