4 फीट की मंजूरी, 12 फीट तक खुदाई, लखनऊ में खनन माफियाओं ने नहर सफाई के नाम पर करोड़ों की मिट्टी बेच दी

बीबीडी क्षेत्र में छह महीने से चल रहा अवैध खनन का खेल , भाजपा मंडल अध्यक्ष ने 15 बीघा सरकारी जमीन से भी मिट्टी निकालने की करी शिकायत।

 

राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के देवरिया-फसलोना और अइमा गांव से सटी इंदिरा नहर की सफाई के नाम पर कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्धारित सीमा से अधिक खुदाई कर करोड़ों रुपये की मिट्टी निकाली और बेची गई।

 

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नहर की सफाई के लिए करीब छह महीने पहले टेंडर स्वीकृत किया गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि नहर की सफाई के दौरान केवल चार फीट तक मिट्टी निकालने की अनुमति थी। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि कई ठेकेदारों की मिलीभगत से आठ से बारह फीट तक खुदाई की गई।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नहर से लगी सिंचाई विभाग की करीब 15 बीघा सरकारी जमीन से भी मिट्टी निकालकर बेची गई। उनका दावा है कि पिछले छह महीनों से यह गतिविधि लगातार चल रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे थे।

 

मामले को लेकर भाजपा के सेमरा मंडल अध्यक्ष अक्षय मौर्य ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भी पत्र लिखकर कथित रूप से शामिल ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

शिकायत के बाद बीते दिन एडीएम सिटी ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने एनडीवी टुडे से बातचीत में बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


 

टैग्स :  लखनऊ अवैध खनन, बीबीडी थाना क्षेत्र, इंदिरा नहर, नहर सफाई, अवैध मिट्टी खनन, एनजीटी गाइडलाइन

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

भीषण गर्मी में दूधिया साथियों के लिए आगे आए शिवेन्द्र यादव
2027 से पहले जुग्गौर में बढ़ी सपा की हलचल, गांव-गांव पहुंचकर संगठन मजबूत करने में जुटे रोहित यादव
जिस जमीन पर बना जेवर एयरपोर्ट, उसी के 170 किसान पहली फ्लाइट से पहुंचे लखनऊ
2027 चुनाव से पहले सपा को लोकदल की नसीहत, सीट बंटवारे पर सुनील सिंह ने रखी बड़ी मांग
परिवार में हुए विवादने पकड़ा तूल तो गुस्से में युवक ने खुद पर कर लिया चाकू से हमला
लखनऊ के नगराम स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मकान ढहा; दो लोग घायल
लखनऊ लूटकांड में नया मोड़: आरोपी CRPF दरोगा 20 दिन की छुट्टी लेकर गायब, कमता चौकी इंचार्ज सस्पेंड
एक साल पहले हुआ था धमाका, अब फिर उसी गांव के पटाखा गोदाम में विस्फोट
'न बुलडोजर का डर, न एनकाउंटर का', पहला उम्मीदवार उतारते ही ओवैसी ने दिखाए तेवर