Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार | रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात के आरोप | Ghaziabad News

UP News: UP पुलिस ने भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज को पटना से गिरफ्तार किया। साथी महिला यूट्यूबर ने शादी का झांसा, रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात का आरोप लगाया। जानें पूरा मामला।
News Desk
News Desk Senior Journalist
06 Oct 2025
07:02 AM
1 min read
248
भोजपुरी यूट्यूबर मनी मेराज गिरफ्तार | रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात के आरोप | Ghaziabad News


>गाजियाबाद पुलिस ने बिहार के मशहूर यूट्यूबर और भोजपुरी अभिनेता मनी मेराज को रेप, धर्म परिवर्तन और गर्भपात के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटना से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खोड़ा निवासी एक महिला यूट्यूबर ने 18 सितंबर को खोड़ा थाने में मनी मेराज के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।


>महिला का आरोप है कि मनी मेराज ने अपनी पहचान छुपाकर उससे दोस्ती की और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर उसने महिला से शादी का वादा किया और उसी बहाने बार-बार रेप और अप्राकृतिक यौन शोषण किया। महिला ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो मनी ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू किया। उसके परिवार ने भी उसे इस्लाम धर्म कबूल करने, बीफ खाने और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया।


>शिकायत में यह भी कहा गया कि मनी मेराज ने महिला को शादी का झांसा देकर गर्भवती किया और बाद में जबरन गर्भपात कराया। आरोप है कि आरोपी ने महिला से लाखों रुपये भी ठगे। महिला के अनुसार, यह सिलसिला तीन साल तक चलता रहा, जिसके दौरान वह लगातार धमकियों और मानसिक प्रताड़ना का शिकार होती रही।


>जानकारी के मुताबिक, मनी मेराज पहले मुर्गा काटने का काम करता था। बाद में उसने कॉमेडी वीडियो बनाना शुरू किया और धीरे-धीरे यूट्यूब पर प्रसिद्धि हासिल की। उसके करोड़ों फॉलोअर्स हैं और हाल ही में उसने भोजपुरी फिल्म में भी अभिनय किया था। साथ ही, उसने जिओ टीवी के आईपीएल प्रसारण में भोजपुरी कॉमेंट्री भी की थी।


>एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा “मामले में पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं। आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है और उसे गाजियाबाद लाकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी।”


>

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

'अब कभी अपराध नहीं करेंगे', गाजियाबाद में पुलिस के सामने बदमाशों ने ली शपथ
ग़ाज़िआबाद में 300 साल पुराने बहरामपुर अकबरपुर से हटेगा अकबर का नाम, जानिये अब क्या होगा नया नाम
गाजियाबाद में फिर बदला मौसम का मिजाज, लोनी में तेज हवाओं से कई घरों के शीशे टूटे
शामली मामले के बाद गाजियाबाद में जिम ट्रेनरों के लिए बदले नियम, पुलिस जांच के बाद ही मिलेगी नौकरी
गाजियाबाद में गर्लफ्रेंड के फ्लैट में मिला यूनिवर्सिटी टॉपर छात्र का शव, तीन युवतियां हिरासत में
भाई की हत्या के एक साल बाद अब तस्लीम की जान गई, लोनी में पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम
यूपी गेट पर महापौर के निरीक्षण में मिला गंदा पानी, अवैध पार्किंग पर नोटिस
स्कूल, मंदिर और रिहायशी इलाका - बीच में खुली शराब की दुकान पर भड़के स्थानीय लोग
लोनी हत्याकांड में नया मोड़, धरने के बाद मुखिया गुर्जर और मनोज धामा पर कार्रवाई