Thursday, 25 June 2026 | Lucknow | 29°C

चैत्र पूर्णिमा 2026 की तिथि पर असमंजस: 1 या 2 अप्रैल कब मनाएं पर्व, जानें सही दिन और मुहूर्त

Bureau
Bureau Senior Journalist
31 Mar 2026
08:59 PM
1 min read
162
चैत्र पूर्णिमा 2026 की तिथि पर असमंजस: 1 या 2 अप्रैल कब मनाएं पर्व, जानें सही दिन और मुहूर्त

 

हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा वर्ष की पहली पूर्णिमा मानी जाती है, जिसका धार्मिक महत्व विशेष होता है। वर्ष 2026 में चैत्र पूर्णिमा की तिथि को लेकर श्रद्धालुओं के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि 1 और 2 अप्रैल दोनों ही दिन पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। ऐसे में व्रत, स्नान-दान और पूजा के सही दिन को लेकर असमंजस देखा जा रहा है।

 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य, व्रत और भगवान विष्णु तथा मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसी दिन कई स्थानों पर हनुमान जयंती भी मनाई जाती है।

 

पंचांग गणना के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ होकर 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इस वजह से दोनों दिनों को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है।

 

 

हिंदू धर्म में व्रत और पर्वों के निर्धारण में ‘उदयातिथि’ को प्रमुख माना जाता है। इसी आधार पर चैत्र पूर्णिमा का स्नान, दान और मुख्य पूजा 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को की जाएगी।

 

स्नान-दान और पूजा का समय: चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर पवित्र स्नान और दान के लिए 2 अप्रैल को प्रातः 4:38 बजे से 5:24 बजे तक का समय श्रेष्ठ माना गया है। यदि इस समय में स्नान संभव न हो, तो सुबह 7:41 बजे तक स्नान-दान किया जा सकता है।

 

व्रत और चंद्रमा को अर्घ्य का समय: पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल को पूरे दिन रहने के कारण इस दिन व्रत रखा जा सकता है और चंद्रमा को अर्घ्य दिया जा सकता है। 1 अप्रैल को चंद्रोदय का समय शाम 6:11 बजे निर्धारित है।

 

शुभ मुहूर्त:

  • लाभ (उन्नति): सुबह 06:11 से 07:45 तक
  • अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 07:45 से 09:18 तक
  • शुभ (उत्तम): सुबह 10:52 से दोपहर 12:25 तक
  • लाभ (उन्नति): शाम 05:05 से 06:39 तक
  • शुभ (उत्तम): रात 08:05 से 09:32 तक

 

 

सत्यनारायण पूजा का मुहूर्त: चैत्र पूर्णिमा पर सत्यनारायण भगवान की पूजा के लिए सुबह 06:11 बजे से 09:18 बजे तक का समय उपयुक्त बताया गया है।

 

यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि ndvtoday.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें