दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने 2025 में अपनी टीम में शामिल होने का शानदार अवसर दिया है। अगर आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से हैं और दिल्ली मेट्रो जैसी प्रतिष्ठित संस्था में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट अवसर है। DMRC ने जनरल मैनेजर, इलेक्ट्रिकल के पदों पर भर्ती निकाली है।
आवेदन की आखिरी तारीख:
आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 6 नवंबर 2025 तक आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन ऑफलाइन मोड में ही करना होगा। यानी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से DMRC ऑफिस भेजना होगा।
योग्यता और अनुभव:
-
उम्मीदवार के पास सरकारी संगठन या किसी PSU में कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
-
डेप्यूटेशन बेस पर आवेदन करने वाले वर्तमान IRSEE, PRCE अधिकारी या रिटायर्ड IRSEE अधिकारी आवेदन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार को CDA पे लेवल 14 या नॉन-फंक्शनल SAG लेवल-14 पर कार्यरत होना चाहिए।
सैलरी और सुविधाएं:
-
डेप्यूटेशन बेस पर नियुक्ति होने पर उम्मीदवार को उनके मौजूदा विभाग का वेतन और प्रतिनियुक्ति भत्ता मिलेगा।
-
PRCE बेस पर चयनित उम्मीदवार को प्रति माह ₹1,65,900 तक का वेतन मिलेगा।
-
दिल्ली मेट्रो कर्मचारियों को अन्य आकर्षक भत्ते और सुविधाएं भी देती है।
आवेदन प्रक्रिया:
-
DMRC की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाएं।
-
भर्ती नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
-
फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव सही ढंग से भरें।
-
पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं और साइन करें।
-
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स की कॉपी संलग्न करें।
-
पूरा आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से DMRC ऑफिस भेजें।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें