>देश में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए पश्चिम बंगाल से बड़ी और राहत भरी खबर आई है। राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने 13,000 से अधिक सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। टीईटी पास अभ्यर्थी अब 19 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
>टीईटी 2023 के परिणाम 24 सितंबर को जारी किए जाने के बाद से ही अभ्यर्थियों को इस भर्ती का इंतज़ार था। शिक्षा मंत्री ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में घोषणा की थी कि कुल 13,421 पदों पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। ये सभी पद राज्य संचालित और राज्य मान्यता प्राप्त प्राथमिक तथा जूनियर बेसिक स्कूलों के लिए निर्धारित हैं, जहां योग्य अभ्यर्थियों को सहायक शिक्षक के रूप में अवसर मिलेगा।
>राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड का ऑनलाइन पोर्टल 19 नवंबर 2025 से सक्रिय हो चुका है। अभ्यर्थी अपने टीईटी रोल नंबर और आवश्यक विवरण के साथ आसानी से लॉग इन कर आवेदन भर सकते हैं।
>टीईटी पास उम्मीदवार भले ही पात्र हों, लेकिन अंतिम चयन लिखित प्रक्रिया, मेरिट और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि भर्ती के प्रत्येक चरण की अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहें।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें