Friday, 26 June 2026 | Lucknow | 29°C

दुबग्गा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कैमरा लगाने के विवाद के बाद हुई थी हिंसा

लखनऊ के दुबग्गा में कैमरा लगाने के विवाद के बाद फायरिंग और तोड़फोड़ का मामला सामने आया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
Bureau
Bureau News Desk
26 Jun 2026
05:07 PM
1 min read
दुबग्गा फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कैमरा लगाने के विवाद के बाद हुई थी हिंसा
हाइलाइट्स
कैमरा लगाने के विवाद के बाद हिंसक झड़प का आरोप।
फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज।
पीड़ित सैफ खान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में कैमरा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया, फायरिंग की और मकान व वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

यह खबर भी पढ़े - 15 जिंदगियां निगलने वाली इमारत का सबसे बड़ा सच! एसआईटी ने जैसे ही देखा प्रवेश द्वार...

पीड़ित सैफ खान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पहले गाली-गलौज की, उसके बाद मारपीट की और फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग सुरक्षा के लिए अपने घरों के भीतर चले गए। घटना के दौरान मकान और वाहनों में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है।

यह खबर भी पढ़े - लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में फिर लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Explore Related Topics

दुबग्गा फायरिंग लखनऊ फायरिंग दुबग्गा विवाद लखनऊ पुलिस कैमरा विवाद सैफ खान लखनऊ क्राइम न्यूज दुबग्गा हिंसा यूपी क्राइम न्यूज

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News